युवती को मच्छी बाजार जैसा खौफनाक हाल करने की धमकी

Spread the love

देहरादून। युवती को मच्छी बाजार जैसी दिल दहला देने वाली वारदात दोहराने की धमकी का देने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी बहन और दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि आरोपी हरजीत सिंह के साथ न्यायालय में उनका एक पुराना केस चल रहा है। आरोप है कि बीते दिनों जब महिला कचहरी में अपने काम पर थी, तब हरजीत ने उसे देखकर अश्लील इशारे किए। इसका विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम धमकी देते हुए कहा कि तेरा भी हाल मच्छी बाजार वाली लड़की की तरह करूंगा। आरोप है कि इस दौरान हरजीत की बहन भी मौजूद थी। जिस पर पूर्व में भी पीड़िता पर हमला करने का आरोप है। हाल में आरोपी ने अपने दोस्त तरनप्रीत सिंह के साथ मिलकर शहीद स्मारक के पास दोबारा धमकी दी और बाद में फोन कर डराने का भी प्रयास किया। मच्छी बाजार कांड जैसी किसी अनहोनी की आशंका से खौफजदा पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी हरजीत समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *