जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बिहारी के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फालोअर्स बढ़ाने के लिए दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी दी। युवक की पहचान कर पुलिस ने उसे नजदीकी कोतवाली में बुलवाया। मामले में पौड़ी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व शहर में दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद कई लोग सोशल मीडिया पर मामले को लेकर अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर एक युवक ने मामले से संबंधित दीपक कुमार की हत्या करने वाले को दो लाख रुपये देने की बात कही थी। वीडियो वायरल होने के लिए दीपक ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि जांच में मालूम हुआ कि बिहार मोतीहारी निवासी उत्कर्ष नामक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया से यह पोस्ट की। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया और उक्त व्यक्ति को नजदीकी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसके सोशल मीडिया एकाउंड में फालवर्स नहीं बढ़ रहे थे। जिसके बाद उसने दीपक के नाम पर फालवर्स बढ़ाने की सोची। बताया कि कोटद्वार पुलिस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।