तीन पशुओं की अज्ञात बीमारी से मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लाक के तोली गांव में अज्ञात बामीरी की चपेट में आने से तीन गायों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य पशु बीमार चल रहे हैं। पशुपालन विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर बीमारी के बारे में पशुपालकों से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियोें का कहना है कि जल्द ही पशुओं का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
ग्रामीणों की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस बिष्ट ने अपनी टीम के साथ शनिवार को गांव का दौरा कर जायजा लिया। बताया कि बीमारी में पशुओं के मुंह से झाग आ रहा है और पशु घास पानी सब छोड़ दे रहे हैं। पशुओं के मरने के कारण पशुपालकों को नुकसान हो गया है। हालांकि किसी भी पशुपालक ने अपने पशुओं का बीमा भी नहीं करवाया है। सीवीओ डॉ. बिष्ट ने बताया कि विभाग बीमारी का पता लगा रहा है। पशुओं का टीकाकरण शीघ्र किया जाएगा इसके लिए टीम तैनात की गई है। इस मौके पर डॉ. मनीष नेगी, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मदन सिंह, मनवर सिंह, हेमंत मोहन बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *