शिविर में चार पेंशन व स्वरोजगार के लिए तीन आवेदन मिले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल में स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार पेंशन व स्वरोजगार के लिए तीन सहित ग्राम्य विकास विभाग में 10 बीपीएल, 2 एसईसीसी, 5 प्रधानमंत्री आवास हेतु पंजीकरण करवाया गया।
शिविर में पर्यटन, उद्योग, कृषि, पशुपालन, उद्यान, पंचायत, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण विभाग एवं एसबीआई कल्जीखाल ने अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में समाज कल्याण विभाग में तीन वृद्ध पेंशन के आवेदन, एक दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन, तीन आवेदन स्वरोजगार हेतु प्राप्त हुए। ग्राम्य विकास विभाग में 10 बीपीएल, 2 एसईसीसी, 5 प्रधानमंत्री आवास हेतु पंजीकरण करवाया गया, पंचायत से 10 जन्म-मृत्यु परिवार रजिस्टर हेतु आवेदन किया गया। पर्यटन विभाग में 3, उद्योग विभाग में 9, पशुपालन विभाग में 1 पंजीकरण हुआ। भारतीय स्टेट बैंक कल्जीखाल व जिला सहकारी बैंक कांसखेत द्वारा केसीसी, सीसीएल, टीसी एवं एमएसवाई, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजनाओं में भी पंजीकरण किया गया। सहकारिता में भी 1 पंजीकरण ऋण हेतु प्राप्त हुआ। एनआरएलएम में भारतीय स्टेट बैंक कल्जीखाल ने 5 स्वयं सहायता समूह को सीसीएल, जिला सहकारी बैंक कांसखेत से 3 व उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक से 3 को स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश भारद्वाज ने की। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह कोहली, वित्त समन्वयक (उपासक) धनंजय प्रसाद सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *