बाइक चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

Spread the love

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में बीते दिनों हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को बरेली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों पलिटेक्निक क्षेत्र में घर के समीप शोएब अली की पार्क केटीएम बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इधर पुलिस ने बरेली के इज्जतनगर बैरियर से तीन युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अहमद नगर बरेली निवासी राहुल उर्फ जेकर, इज्जतनगर बरेली निवासी अजय व विशाल के कब्जे से चोरी दस बाइकें, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया है। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *