ट्रेन में पर्स चोरी करने में तीन गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। देहरादून से शाहजहांपुर जा रही महिला का ट्रेन में पर्स चोरी करने के तीन आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून बसंत विहार निवासी नवीन गुप्ता की पत्नी देहरादून से ट्रेन में सवार हुई थीं। हरिद्वार पहुंचते ही उनका पर्स चोरी हो गया था। जिसमें 4500 रुपये नगदी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज पुत्र मग्गा राम निवासी दाताबाडा जिला जालौन राजस्थान हॉल निवासी सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली, दूसरे आरोपी ने अमित पुत्र प्रेम निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली और तीसरे आरोपी ने पवन पुत्र मोती राम निवासी बाकरा जिला जालौन राजस्थान बताया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4500 रुपये की नगदी, आधार कार्ड, मोबाइल फोन, घडी बरामद की है। आरोपी सूरज के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। अमित और पवन के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में विनोद कुमार, बलबीर पंवार, महेश कुमार, दिनेश लाल, फरमान शामिल थे। आरोपी रुपये के लिए चोरी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *