रामनगर में कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रोहित रावत निवासी नकाई बैजरो जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी मन्नु ठाकुर भवानीगंज रामनगर को 81 पाउच कच्ची शराब के साथ भवानीगंज वन बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। वहीं रणजीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी धर्मपुर ओलिया पीरूमदारा रामनगर को 76 पाउच कच्ची शराब के साथ बसई रेलवे अन्डर पास से गिरफ्तार किया। हरप्रीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी धरमपुर औलिया पीरूमदारा रामनगर को 72 पाउच बाइक पर परिवहन करते हुए मधुवन कलोनी रेलवे अन्डर पास पीरूमदारा से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल संजय दोसाद, कांस्टेबल प्रयाग कुमार, कांस्टेबल कवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम कुमार, कांस्टेबल ललित राम, कांस्टेबल सन्दीप सिंह शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *