तीन प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस, एक का नामांकन निरस्त

Spread the love

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में 16 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर दावेदारी कर रहे हैं। तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए, जबकि एक दावेदार का नाम निरस्त कर दिया गया। चुनाव में 20 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। कला संकाय प्रतिनिधि में कमल तिवारी एकमात्र दावेदार होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर आमने-सामने का मुकबाला है। अध्यक्ष पद पर प्रमोद गड़कोटी, अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, चांद अंसारी, छात्रा उपाध्यक्ष इशिका राणा, विमला जोशी, सचिव पारस अग्रवाल, निषिकेत भट्ट, संयुक्त सचिव रिया बिष्ट, मोहित पोखरिया, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज गिहार, मेघना गुप्ता, अमित सिंह फत्र्याल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित चंद, पवन चौहान आमने-सामने हैं। नाम वापस लेने वाले दावेदारों में सचिव पद पर खुशुबू चौहान, संयुक्त सचिव पर राम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर संतोषी राणा शामिल हैं। कंचन जोशी का सांस्तिक सचिव पद के लिए नामांकन निरस्त कर दिया गया है। छात्राएं दो पदों पर छात्रों को चुनौती दे रही हैं। छात्रा उपाध्यक्ष में इशिका और विमला के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। जबकि संयुक्त सचिव में रिया बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद पर मेघना गुप्ता छात्रों के लिए चुनौती खड़ी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *