पड़ोसियों के विवाद में तीन केस दर्ज

Spread the love

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के कर्नल एनक्लेव में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से मारपीट करने का क्रॉस केस दर्ज किया है। जबकि एक महिला की तहरीर पर पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। एक महिला निवासी कर्नल एनक्लेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी सुधीर चौधरी काफी दिनों से दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ करता था। उसके पति के समझाने के बाद भी आरोपी द्वारा 5 नवंबर को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में गाली गलौज कर दी। आरोपी द्वारा महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। आरोपी ने महिला की सास के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने सुधीर चौधरी निवासी कर्नल एंक्लेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए सुधीर चौधरी व एक अन्य के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सुधीर चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 नवंबर को रात करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के ही चार लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए मनोज कुमार, श्रेयश, अभिषेक व विशु त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में तीन केस दर्ज किए गए हैं। केस दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *