गंदगी फैलाने पर तीन चालान काटे, वसूले बारह सौ

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर में मंगलवार को नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, काला रोड, अपर बाजार, सब्जी मंडी में अभियान चलाया गया। जिसके तहत नालियों व फुटपाथ के ऊपर रखा गया सामान जब्त किया गया। साथ ही गंदगी फैलाने पर तीन चालान काट कर 1200 रूपए वसूले गए।
नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। कहा व्यापारियों व अन्य स्थानीय लोगों से हर रोज शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखे जाने का अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन नगर निगम को पूर्ण रूप से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण अतिक्रमण हटाने को लेकर बार-बार अभियान चलाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी अभियान के दौरान नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर रखे गए सामान को जब्त किया गया। कहा नगर आयुक्त और उप जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अपना मलबा सार्वजनिक सड़क पर न रखे। इसका पालन न होने पर चालान की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *