घनसाली में तीन दिवसीय बसंत पंचमी कौथिग मेला शुरु

Spread the love

 

टिहरी। जन जागृति लोक सरंक्षण समिति के सौजन्य से घनसाली बाजार में तीन दिवसीय बसंत पंचमी कौथिग का घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मेले शुभारंभ अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत और नाटक की रंगारंग प्रस्तुति दी। नगर पंचायत अध्यक्ष शंकर पाल सजवाण ने कहा कि थोल हमारी सांस्ति के प्रतीक हैं, कहा कि जन जागृति लोक सरंक्षण समिति इस परंपरा को जीवित रखने के लिये प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन करती है। उन्होंने मेले के सूत्रधार स्व़ महादेव नौटियाल को याद करते हुऐ कहा कि उनकी प्ररेणा से समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद से संस्तिक मेलों का आयोजन कर पहाड़ी की संस्ति को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र डंगवाल ने कहा समिति की ओर समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पहाड़ की संस्ति को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। लोक गायिक मंजू सुंदरियाल ने भूमि का भूमियाल,लोकगायक विक्रम कपरवान ने कैलाश मां रन्दू शिवशंकर भोलेनाथ तथा बाल कलाकारों ने स्थानीय संस्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। तीन दिवसीय कौथिग में षि, समाज कल्याण, बाल विकास, उद्यान,स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों ने स्टल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण,संरक्षक सुंदर सिंह कठैत,सचिव मोहनलाल डंगवाल, उपाध्यक्ष मुरारीलाल गैरोला, केशव गैरोला, कमल सजवाण, रमेश भट्ट,भगवान सिंह राणा, कमान सिंह पंवार,विजय कुमाई, साक्षी बडोनी,खुशीराम नौटियाल, सतीश सेमवाल, आशीष गुसाईं सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *