तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

Spread the love

 

बागेश्वर। बीडी पांडे र्केपस पर तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विशेष आयोजन हो रहा है। हस्तशिल्प सेवा केंद्र अल्मोड़ा की प्रदर्शनी का भूमिका गर्ब्याल ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का लाभ उठाने को कहा। प्रदर्शनी में हस्त शिल्प का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें तृप्ति लोहनी प्रथम, लता उपाध्याय द्वितीय, रेशम तृतीय रहे। उन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। केंद्र के सहायक निदेशक नंदी बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों के हुनर को तरासा जा रहा है। वह पठन-पाठन के साथ ही हस्तशिल्प में सिद्घहस्त हो सकते हैं। आने वाले समय में उसे स्वरोजगार भी बना सकते हैं। वर्तमान इंटरनेट मीडिया का है। उनके बेहतर उत्पादों को बाजार मिलने में भी आसानी होगी। इस दौरान डा़ जितेंद्र तिवारी, डा़ भगवती नेगी, डा़ हेम चंद्र दुबे आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *