तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजन सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लॉक के पूर्वी मनियारस्यूं पट्टी स्थित ग्राम देवल में पौराणिक नागेश्वर शिव मंदिर में विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।
विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम देवल में शिव मन्दिर जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा सहित तीन दिवसीय पूजन विधि विधान से सम्पन्न हो गया है। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने भी पूजन में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मंदिर निर्माण में संयोजक की भूमिका निभाने वाले दीपक रावत ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, प्रवासियों व महिला मंगल दलों के सहयोग से यह देव कार्य विधिवत सम्पन्न हो गया है। दीपक रावत ने तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *