कल शुरू होगा तीन दिवसीय शहीद सैनिक मेला

Spread the love

चमोली : सैन्य बाहुल्य गांव सवाड में तीन दिवसीय 17वां अमर शहीद सैनिक मेला 7 दिसंबर से आरम्भ होगा। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी अमर शहीद सैनिक मेले के मुख्य अतिथि होंगे। मेले को लेकर सवाड गाँव सहित पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्साह का माहौल है। चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए पेशावर कांड में भी इस गांव के 14 सैनिकों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में अपने साहस का परिचय दिया। 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। सवाड गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन व्यूल स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वीर भूमि सवाड़ में वर्तमान में भारतीय सेना में 128 सैनिक सेवारत है। मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय 17वां अमर शहीद सैनिक मेला 7 दिसंबर को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज होगा। 8 दिसंबर को मेले में विभिन्न महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां और 9 दिसंबर को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति और पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ मेले का समापन होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *