तीन दिवसीय कोट 23 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट में 23 से 25 दिसंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल संचालन को लेकर कोट महोत्सव समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।
समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि 23 दिसंबर को क्षेत्र के सभी स्कूलों द्वारा मार्च पास्ट, झाकियां, महिला मंगलदलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, राइंका कोट के छात्रों द्वारा वंदना व स्वागत गीत, स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर को कन्या राउमा विद्यालय कोटसाडा द्वारा वंदना, स्वागत गीत, गढ़वाली लोक गायक अमित सागर, मिमिक्री आर्टिस्ट जीतू पहाड़ी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 दिसंबर को राइंका मसाणगांव द्वारा वंदना, स्वागत गीत, गढ़वाली लोकगायक मुकेश कठैत व साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी विभागों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल, प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *