चमोली : कृषि विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहद परवाड़ी गांव में सारकोट, कुलागाड़ एवं चौरड़ा की स्यंम सहायता समूह की महिलाओं को मिलेट्स से बेकरी उत्पादन बनाने के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य महिलाओं को मिलेट्स आधारित उत्पादन की विधि प्रदान करना व स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम का उद्धाटन बीडीओ पवन कंडारी ने किया। इस मौके पर संबंधित ग्राम पंचायतों के स्वयं समूह की महिलाएं मौजूद रही। (एजेंसी)