अवैध रूप से शराब परोसने पर तीन ढाबा संचालक गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी शहर में पुलिस ने होटलों और ढाबों में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब परोस रहे तीन ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबा मालिकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीत कर तीनों को गिरफ्तार किया है। उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में माल रोड पर होटलों और ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। सीओ अनुज कुमार ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध होटल और ढाबों का औचक निरीक्षण कर शराब परोस रहे मालिकों को रंगे हाथ पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दो ढाबा संचालकों और एक टी स्टल के मालिक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस ने बबलेद्र पुत्र कल्याण सिंह निवासी किशनपुर, दिनेश कुमार पुत्र विमल कुमार निवासी ग्राम साड़ा और यशपाल पुत्र बचन सिंह निवासी साड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीत किया है। सीओ अनुज ने बताया कि पुलिस का छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे होटल व्यवसायियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने से पीटे नहीं हटेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *