मिट्टी से भरे डंपर पलटने से टूटे तीन विद्युत पोल, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Spread the love

रुड़की। एक ओवरलोड मिट्टी से भरा डंपर रहीमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर के निकट पलट गया। जिससे तीन विद्युत पोल टूट गए और कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। ग्रामीण ने घटना की जानकारी खानपुर पुलिस को दी है। पुलिस डंपर मालिक और चालक की तलाश कर रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव निवासी नितिन चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लक्सर-खानपुर मार्ग व पुरकाजी से लक्सर होते हुए अवैध खनन सामग्री से लदे डंपर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया कि गुरुवार की तड़के लक्सर की ओर से जा रहा एक डंपर ने उनके घर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े तीन पोल भी टूट गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *