रुड़की। पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम गंगनहर कोतवाली पुलिस पनियाला-लाठरदेवा तिराहा, रुड़की के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रोककर बाइक की कागज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने बाइक चोरी की होना बताया।