प्रादेशिक अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा को तीन स्वर्ण पदक

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस ने अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। हरिद्वार में आयोजित 18वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इस दौरान एथलेटिक्स मीट,खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में आरक्षी हरीश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक, महिला वर्ग में आरक्षी मंजू गोस्वामी ने पांच हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। आरक्षी ममता खाती ने 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण, महिला आरक्षी उपासना ने लंबीकूद में तृतीय स्थान, लता रावत ने सौ मीटर दौड़ में तृतीय, मंजू गोस्वामी, ममता खाती, उपासना, लता रावत ने 4ञ्100 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक अर्जित किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने खुशी जताई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *