सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, तीन घायल

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार के शिवलोक मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार में पीटे से दूसरी कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे खड़ी कार में बैठे युवक घायल हो गए। इस दौरान टक्कर मारने वाली कार चालक को कुछ युवकों ने पीटना शुरु कर दिया। बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।
गुरुवार दोपहर शिवलोक कालोनी के बाहर भेल को जाने वाले मार्ग पर एक कार सड़क के किनारे खड़ी थी, जिसमें तीन युवक बैठे थे। तभी हरिद्वार की ओर से आ रही कार ने सड़क के किनारे खड़ी कार को पीटे से टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों कार तो क्षतिग्रस्त हुई ही साथ ही कार में बैठे युवक भी घायल हो गए। कार की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इस दौरान भीड़ में ही कुछ युवकों ने टक्कर मारने वाले युवक के साथ हाथापाई शुरु कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *