शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Spread the love

ऋषिकेश।श्यामपुर निवासी एक शख्स को सोशल मीडिया के जरिये अज्ञात ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठग लिया। पीड़ित की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर निवासी महिला ने शिकायत दी। बताया कि उनके पति प्रसन्न कुमार बगवाड़ी को अज्ञात ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। इसबीच पति को शेयर मार्किट में अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया। पति अज्ञात की बातों में आ गए। इसीबीच अज्ञात ने पति से तीन लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पति ने इसकी जानकारी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पहचान के लिए पुलिस के साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *