वैवाहिक बंधन में बंधे तीन युगल

Spread the love

बाला जी मंदिर समिति की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्री बाला जी मंदिर समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समिति की ओर से नव दंपत्ति को गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह के दौरान मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति-राहुल, प्रीति-सुनील व रश्मि-शैलेश का विवाह संपन्न कराया गया। आचार्य ईश मोहन बहुगुणा के निर्देशन में वर-वधू ने विवाह की रस्में अदा की। विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। महापौर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, हंस कल्चरल सेंटर प्रभारी पद्मेंद्र सिंह बिष्ट व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने भी वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति संस्थापक दिनेश एलाबादी, पवन जैन, अनिल अग्रवाल, सेवक राम मानूजा, सुशील भाटिया और कृष्ण कंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *