राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के लिए तीन मेधावी छात्र चयनित

Spread the love

नई टिहरी : जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड के तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी ने बताया कि दिव्यांशु, हिमांशु गौड़ और प्रियांशु को चयन एनएमएमएस के लिए हुआ है। कहा कि बच्चों को लगातार मार्गदर्शन और तैयारी कराई गई जिसका यह शानदार परिणाम सामने आया है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष सरकार की ओर से 12 से 15 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। कार्यक्रम के मार्गदर्शक शिक्षक राकेश जोशी और अन्य शिक्षकों ने विश्वास जताया है कि अगले वर्ष इस योजना के तहत और अधिक विद्यार्थियों को चयनित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस उपलब्धि पर पीटीए अध्यक्ष शैलेश रावत, जगपाल सिंह पंवार, विजेंद्र चौहान सहित अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मियों ने खुशी जताई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *