त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : 7788 नामांकन पत्रों में से कुल 404 नामांकन निरस्त

Spread the love

नई टिहरी : जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बीते तीन दिनों तक चली नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदों पर प्राप्त कुल 7788 नामांकन पत्रों में से कुल 404 नामांकन निरस्त किये गये हैं। जनपद के सभी 9 विकासखण्डों से सदस्य ग्राम पंचायत के 7467 पदों के लिए कुल 3766 नामांकन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 337 नामांकन निरस्त किए गए। प्रधान ग्राम पंचायत के 1049 पदों के लिए प्राप्त 2579 नामांकन पत्रों में से 25 निरस्त, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 351 पदों के लिए प्राप्त 1225 नामांकन पत्रों में से 31 निरस्त तथा सदस्य जिला पंचायत के 45 पदों के लिए प्राप्त 218 नामांकन पत्रों में से 11 नामांकन पत्र निरस्त किये गए हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के विकासखंड भिलंगना में 142, विकासखंड चम्बा 17, विकासखंड देवप्रयाग 12, विकासखंड जाखणीधार 10, विकासखंड जौनपुर 90, विकासखंड कीर्तिनगर 12, विकासखंड नरेन्द्रनगर 11, विकासखंड प्रतापनगर 43 नामांकन पत्र निरस्त किये गए। प्रधान ग्राम पंचायत के विकासखंड भिलंगना में 10, विकासखंड चम्बा 2, विकासखंड जाखणीधार 1, विकासखंड जौनपुर में 2, विकासखंड कीर्तिनगर में 1, विकासखंड नरेन्द्रनगर 1, विकासखंड प्रतापनगर 10 नामांकन पत्र निरस्त किये गये हैं। सदस्य क्षेत्र पंचायत के विकासखंड भिलंगना में 10, विकासखंड चम्बा 1, विकासखंड देवप्रयाग 1, विकासखंड जाखणीधार 2, विकासखंड जौनपुर में 3, विकासखंड कीर्तिनगर 2, विकासखंड नरेन्द्रनगर 2, विकासखंड प्रतापनगर में 10 नामांकन पत्र निरस्त किये गए। जबकि सदस्य जिला पंचायत के विकासखंड भिलंगना में 8, विकासखंड जाखणीधार में 1, विकासखंड जौनपुर में 2 नामांकन पत्र निरस्त किये गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *