जलस्तर बढ़ने से शारदा टापू में फंसे तीन लोग, मचा हड़कंप

Spread the love

चम्पावत। पहाड़ और मैदान में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कहर से शारदा नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है। इस बीच शुक्रवार को मवेशियों को चराने के लिए नदी किनारे आए तीन लोग शारदा टापू के बीच में फंस गए। लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण तीनों की जान जोखिम में चली गई। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित निकाल लिया है। हालांकि पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य किसी के फंसने की जानकारी जुटा रही है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि जानवरों को चारा खिलाने के लिए आए कुछ लोग शारदा टापू में फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि टापू में फंसे लोग नेपाली नागरिक हैं। पुलिस ने नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *