पौड़ी के तीन खिलाड़ी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी टीम में पौड़ी से तीन खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। तीनों ही खिलाड़ी 15 से 24 नवंबर तक भुवनेश्वरी उड़ीसा में होने वाली नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। शासन ने हॉकी टीम की अंतिम सूची जारी कर दी है।
पौड़ी के इन तीनों खिलाड़ियों ने 18 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बनाई है। पौड़ी से जो खिलाड़ी पुरुष हॉकी टीम में हैं, उनमें प्राइमरी स्कूल ख्वीड़ ब्लाक कल्जीखाल के शिक्षक शैलेंद्र रौथाण, खेल विभाग के कोच दीपक जोशी और महेश्वर सिंह शामिल है। शिक्षक शैलेंद्र रौथाण बीते साल भोपाल में आयोजित इसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके है। तब उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी और उसे वेस्ट टीम का अवार्ड मिला था। इससे पूर्व रौथाण हॉकी नार्थ जोन में खेल चुके हैं। पौड़ी के तीन खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल प्रेमियों ने भी खुशी जताई है। पौड़ी के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि महेश्वर सिंह और दीपक जोशी दोनों ही खेल विभाग में हॉकी के कोच है। जोशी पौड़ी और महेश्वर सिंह कोटद्वार में तैनात है। दोनों ही खिलाड़ी कई बार नेशनल खेल चुके है। दीपक जोशी कॉमन वेल्थ गेम 2022 में रेफरी भी रहे हैं। खिलाड़ियों का ट्रायल वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *