शेरपुर गांव में पकड़ा तीन कुंटल प्रतिबंधित मांस

Spread the love

हरिद्वार। आरोपी प्रतिबंधित मांस को लेकर गांव शेरपुर से निकल रहा था। कुछ लोगों को व्यक्ति पर शक हुआ तो उसे रोक लिया। जैसे ही लोग उसके रेहड़े में रखे कबाड़ को देखने लगे तो वह खेतों के रास्ते भाग निकला। व्यक्तियों ने रेहड़े का सामान देखा तो उसमें मांस रखा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल सयोजन जिवेंद्र तोमर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेहड़े को कब्जे में ले लिया और मांस के सैंपल को फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *