बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवानों का बलिदान, 15 घायल

Spread the love

 

जगदलपुर/बीजापुर/कांकेर, एजेंसी। बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं, 15 जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में कुल 18 जवान घायल हुए, जिसमें से तीन जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है।
घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान माओवादी ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *