वैदिक साधन आश्रम के तीन छात्र लापता

Spread the love

देहरादून। तपोवन स्थित वैदिक साधन आश्रम के तीन छात्र लापता हो गए। घटना 13 जून की दोपहर की है। मामले में दो दिन बाद संस्थान के प्रधानाचार्य की ओर से रायपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस तीनों किशोरों की तलाश में जुट गई है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि वैदिक साधन गुरूकुलम तपोवन के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार आर्य ने तहरीर दी। बताया कि बीते तीन जून को नीरज कोडा निवासी चंडीगढ़ उनके आश्रम में आए। वहां अपने साथ 13 वर्ष के सूरज, 13 वर्ष के विकास और 10 वर्षीय बालक शिवम को लाए। नीरज कोडा ने कहा कि तीनों बालक इससे पहले कभी पढ़े नहीं है। इसलिए उन्हें शुरू से पढ़ाना होगा। संस्थान ने नीरज कोडा को बताया कि 11 जून से 22 जून तक आश्रम में ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। इस दौरान सब बच्चे घर जाएंगे। इसलिए इन बच्चों को 22 जून को लाकर दाखिला कराने को कहा। हालांकि, नीरज ने कहा कि वह तो तीनों को छोड़ने आए हैं। विनती कर वह तीनों को आश्रम में छोड़कर चले गए। 11 जून को आश्रम ने अन्य बच्चे चले गए। जबकि, यह तीनों आश्रम में रहे। अन्य सभी बच्चों के जाने पर इन्होंने भी अपने घर जाने की जिद की। गुरुकुल के संरक्षक किरण कुमार ने नीरज कोडा से फोन पर बात की। इस दौरान नीरज ने बच्चों से बात करने के मना कर दिया। तब बच्चों को गुरुकुल आश्रम में रहने को समझाया। इसके बाद 13 जून की दोपहर तीनों बच्चे गुरुकुल से लापता हो गए। गुरुकल के स्टाफ ने इनकी आसपास में खोजबीन की। इस दौरान कुछ पता नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि 15 जून की शाम तहरीर दी गई। जिस पर तीनों बच्चों के लापता होने के मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *