तीन छात्र ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर पद के लिए चयनित

Spread the love

चमोली : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा सॉलिडरिडेड एशिया नेटवर्क के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कार्यक्रम में महाविद्यालय से उत्तीर्ण तीन छात्रों का चयन ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर के पद पर हुआ है। कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक हिमांशु बहुगुणा ने दावा किया कि महाविद्यालय में 7 छात्रों का चयन हुआ। अंतिम चरण का साक्षात्कार श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय से 5 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 3 छात्रों का चयन ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर के पद पर हुआ। चयनित होने वाले छात्र लक्ष्मण सिंह, गोवर्धन प्रसाद तथा लविंद्र सिंह हैं। महाविद्यालय से छात्रों का प्लेसमेंट होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल एवं समस्त प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *