राजभवन कूच में सहसपुर से तीन हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल : आर्येंद्र शर्मा

Spread the love

विकासनगर()। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने नंदा की चौकी स्थित एक होटल में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें कांग्रेस के आगामी 16 फरवरी को राजभवन कूच को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शर्मा ने कहा कि कूच में सहसपुर विधानसभा से तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केवल अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है, जबकि बेरोजगार, किसान और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में दिनदहाड़े महिलाओं के साथ गंभीर घटनाएं हो रही हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में अपने आकाओं को खुश करने में व्यस्त हैं, जबकि राज्य की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल ने भी स्थिति पर आंखें मूंद रखी हैं। कांग्रेस का राजभवन कूच राज्यपाल को वास्तविक हालात से अवगत कराने और सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह तोमर, प्रधान चतर सिंह, शशांक शर्मा, सतीश कुमार, पूर्व प्रधान विजय राम कुकरेती, गजेंद्र दत्त तिवारी, गौरव जोशी, हरनाम सिंह, धीरज बिष्ट, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *