पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने 110किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। गुरुवार को यहां पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के तीन साल सरकारी कागजों में ही बेमिसाल चल रहे हैं। यहां आपदाग्रस्त गांवों में लोग तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय से ग्रामीण आवाज अपनी समस्याएं उठा रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।