थराली विधायक ने किया कर्णप्रयाग अस्पताल में अक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Spread the love

चमोली। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में पनपे अक्सीजन संकट के चलते अब तीसरी लहर की संभावना से निपटने के लिए उपजिला अस्पताल में 250एलपीएम अक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हो गया है। इस अक्सीजन प्लांट के लगने से यहां 50 रोगियों को लाभ मिलेगा।
गुरूवार को अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केाषिकेश में उद्घाटन के साथ ही कर्णप्रयाग अस्पताल में थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सरकार ने कोविड से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। साथ ही टीकाकरण की गति बढ़ाकर भी कोविड प्रतिरक्षा को बढ़ाया है। यही नहीं बच्चों को भी जल्द टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा़ राजीव शर्मा, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी,वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, धीरेंद्र भंडारी, राजेश जोशी, राकेश नेगी, तेजेंद्र रावत, सुनी गुसाईं, महिपाल सौनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी, रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *