30 नवंबर को महापंचायत में आएंगे टिकैत

Spread the love

देहरादून। पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने 30 नवंबर को सीएम आवास के पास अनिश्चितकालीन महापंचायत का ऐलान किया है। इसी दिन किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत भी महापंचायत में भाग लेंगे। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया कि संगठन राज्य के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के माध्यम से दो वर्ष बढ़ाए जाने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से बार-बार अनुरोध किए जाने के बाद भी एक माह के भीतर परीक्षण रिपोर्ट रखने का आश्वासन देने पर पर भी मुख्यमंत्री अभी तक इस रिपोर्ट को संगठन के सम्मुख नहीं रख पाए हैं। इस बात को लेकर संगठन में सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने कहा कि चार माह से मुख्यमंत्री संगठन को कोरे आश्वासन दे रहे हैं। इस बात से नाराज संगठन ने आर- पार के संघर्ष का ऐलान कर लिया है। संगठन ने कुछ दिनों पूर्व 30 नवंबर से मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन महापंचायत किए जाने का फैसला लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *