टीकाकरण के दौरान हो रही नियमों की अनदेखी

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन टीकाकरण कक्ष में नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। टीका लगाने वाले लोग लाइन में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। लेकिन लाइन में लगने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नियमों का पालन करवाने को किसी की तैनाती भी नहीं की है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए केंद्रों में आने वाले सभी लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *