तिलकराज शर्मा को मिली रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विस की जिम्मेदारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा को रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में चुनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। शर्मा के अनुभव और कार्यों को देखते हुए उन्हें चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस सेवा दल के महासचिव (प्रशासन) संदीप सांख्यान ने जानकारी देते हुए कहा कि कहा कि पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा एक कुशल राजनीतिज्ञ और कुशल चुनावी रणनीतिकार हैं, उन्हें उत्तराखंड में विस चुनाव के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनका चयन बतौर प्रभारी करके एक सशक्त नेतृत्व को परखा है। तिलक राज शर्मा एक अनुभवी राजनेता है। जिनकी कार्यशैली दिसंबर 2002 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता देख चुकी है। कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने यह जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को एकजुट कर और मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया है। इधर, कांग्रेसी नेताओं ने तिलक राज शर्मा को रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विधानसभा का प्रभारी व चुनाव पर्यवेक्षक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। साथ ही उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव लक्ष्मी राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिक्वाण, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, शैलेंद्र गोस्वामी, बंटी जगवाण, कालीचरण रावत, ड योगम्बर सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई है। कहा कि पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा एक अनुभवी नेता है उनके नेतृत्व में हिमाचल में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही कांग्रेसियों को एकजुट करते हुए पार्टी को भी मजबूत करने का काम किया है। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा प्रभारी व पर्यवेक्षक बनने से कांग्रेस को चुनाव जीतने में भी काफी मदद मिलेगी। वहीं तिलकराज शर्मा ने बताया कि वह निष्ठा और तत्परता से पार्टी हित को देखते हुए कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *