नीलकंठ मंदिर रास्ते में बिछी टाइल्स, कांवड़ियों को होगी सुविधा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशों के क्रम में नीलकंठ मंदिर के रास्ते व पटना पाल में कांवड़ियों के आवागमन के लिए टाइल्स बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार की देखरेख में लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य किया गया है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पैच वर्क के निर्माण और सुधारीकरण के कार्य भी पूर्ण किए जा रहे हैं। पेयजल निगम द्वारा पेयजल समस्या से जुड़े हुए कार्य किए जा रहे हैं तथा वन विभाग द्वारा झाड़ियों और पेड़ों की लॉपिंग भी लगातार की जा रही है। इसके अतिरिक्त जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है उसको भी प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *