तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता का नाम पद्मश्री अवर्ड को भेजा

Spread the love

चम्पावत। तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी का नाम जिला प्रशासन ने पद्मश्री अवर्ड के लिए नामांकित किया है। प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए जिला प्रशासन ने पहली बार चम्पावत जिले से किसी महिला का नाम गृह मंत्रालय को भेजा है। 26 जनवरी 2023 को मिलने वाले पद्मश्री अवर्ड के लिए जिला प्रशासन ने रीता का नाम प्रस्तावित किया है। जो 2013 में उत्तराखंड के सबसे बड़े तीलू रौतेली पुरस्कार की विजेता रह चुकी हैं। रीता राज्य में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वालों में से एक हैं। वह चम्पावत जिले में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। रीता सर्वप्रथम 2008 में एक अफगानिस्तानी नागरिक साबरा को न्याय दिलाने में मदद करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। मूल रूप से लोहाघाट स्थित चांदमारी की रहने वाली रीता दूसरी बार उस समय सुर्खियों में आई थीं। जब उन्होंने 2012 में सामाजिक वर्जनाएं तोड़ते हुए अपने पिता हीरावल्लभ गहतोड़ी की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट में मुखाग्नि दी थी। वह हर साल पिता का श्राद्घ भी खुद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *