मड़खड़ायत में अवैध खनन से भरा टिप्पर पकड़ा

Spread the love

पिथौरागढ़)। नगर के मड़खड़ायत में खनन विभाग ने अवैध तरीके से पत्थरों से भरा एक टिप्पर पकड़ा है। खनन अधिकारी राहुल नेगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मड़खड़ायत से जिला मुख्यालय की तरफ एक टिप्पर आवाजाही कर रहा था। टीम को रोकने के बावजूद टिप्पर नहीं रुका। इस पर टीम ने पीछा किया और बेस अस्पताल के समीप टिप्पर को रोक लिया। जांच के दौरान टिप्पर पत्थरों से भरा मिला। खनन अधिकारी नेगी ने बताया कि संबंधित टिप्पर को सीज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *