छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जीआईसी बढ़खेत पैनो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। सामान्य ज्ञान में कोमल, कंचन, साक्षी, निबंध में प्रिया, अंकितस, वाद विवाद में प्रियांशी, साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना रिखणीखाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ डॉ. महबूब खान ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कक्षा 6-8 के वर्ग में कोमल प्रथम, प्रियंका द्वितीय व आराधना तृतीय रही। कक्षा 9-10 के वर्ग में कंचन ने पहला, कशिश ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा 11-12 के वर्ग में साक्षी प्रथम, वंदना द्वितीय व संजीता तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता के कक्षा 9-10 के वर्ग में प्रिया ने पहला, कंचन ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा 11-12 के वर्ग में अंकिता प्रथम, कुमकुम द्वितीय व सुष्मिता तृतीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता के कक्षा 9-10 वर्ग में प्रियांशी प्रथम व रिषिका द्वितीय रही जबकि कक्षा 11-12 वर्ग में साक्षी ने पहला व सुष्मिता ने दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी किरन नेगी, सहायक विकास अधिकारी सुनील कोटनाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *