श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने रेनबो पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्रों को नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी देने के लिए एक स्कूल आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया। आईआईसी के प्रेसिडेंट डॉ. राम साहू ने विद्यार्थियों को नवाचार, अटल टिंकरिंग लैब तथा उद्यमिता के बारे में आधारभूत जानकारी दी। विवि में सूक्ष्म जैविकी विभाग के डॉ. विनीत कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को हिमालयी क्षेत्र में सूक्ष्म जैविकी को लेकर नवाचार की बहुत संभावनाएं हैं। कार्यक्रम के आयोजन पर आईआईसी ने प्रधानाचार्या डॉ. रेखा उनियाल आभार जताया। (एजेंसी)