गौचर में बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा

Spread the love

चमोली। गुरुवार को गौचर में भाजपा रानीगढ़ मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में विधायक अनिल नौटियाल ने भी शिरकत की। रानीगढ़ मंडल के अध्यक्ष जयत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस चौकी से लेकर पूरे नगर में यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक नौटियाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरा देश राष्ट्रप्रेम के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान नगर कार्यकारिणी सहित युवा मोर्चा के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे। दूसरी ओर यहां स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के आश्रितों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व जीएस तोपाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *