तीरथ सिंह रावत आज पहुंचेंगे कोटद्वार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत रविवार को कोटद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान वह धराशायी हुए मालन नदी के पुल का स्थालीय निरीक्षण भी करेंगे। जानकारी देते हुए सांसद के निजि सचिव विजय सती ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे सांसद हरिद्वार से कोटद्वार पहुंचेंगे। वह पुल का निरीक्षण करने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे। इसके उपरांत 11.45 पर वह वन विश्राम गृह पन्याली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह सतपुली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *