सक्रिय सदस्य बनने लिए सौ सदस्य बनाने जरूरी : मैखुरी

Spread the love

चमोली : भाजपा का मंडलों में भी सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में कर्णप्रयाग नगर व ग्रामीण मंडल की संयुक्त मोर्चा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ सदस्य बनाने हैं। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्य बनाने जरूरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जुटने की बात कही। सदस्यता अभियान कर्णप्रयाग विधानसभा संयोजक अरुण मैठाणी ने कार्यकर्ताओं को मोदी एप के माध्यम से सदस्यता अभियान के टिप्स दिए। गोवर्धन प्रसाद कैलखुरा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य समीर मिश्रा, भुवन नौटियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महावीर रावत, दमयंती रतूड़ी एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल ने विचार व्यक्त किए। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महिपाल सोनियाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश बिष्ट व सुभाष नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *