नशे की लत पूरी करने को युवकों ने चुराई मोटर साइकिल

Spread the love

अल्मोड़ा। सोमेश्वर थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार ने उनकी मोटर साईकिल यूके01ए6068 बजाज पल्सर को मनान से चोरी होने के सम्बन्ध में सोमेश्वर थाना में बुधवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर पंजीत की गई। मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरू द्वारा थानाध्यक्ष सोमेश्वर को चोरी का शीघ्र अनावरण कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल चोरी हुई मोटर साईकिल की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम ने खोजबीन कर 05 घंटों के भीतर ही चोरी का खुलासा कर 02 अभियुक्तों गौरव रावत (22 वर्ष) पुत्र कुन्दन सिंह रावत निवासी विजयपुर द्वाराहाट और गौरव जोशी (31 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र जोशी निवासी बामनीगाड़ मनान सोमेश्वर को चोरी की मोटर साईकिल के साथ सोमेश्वर कोसी रोड पथरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर पंजीत एफ0आई0आर0 में आवश्यक कार्यवाही की गई है। मामले में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया कि दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं, नशा करने के लिए पैसे नही होने पर दोनों ने मोटर साईकिल चोरी की थी, जिसको बेचकर पैसे अर्जित करने की फिराक में थे। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय नेगी, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी और हैड कांस्टेबल वीरेंद्र चंद्र राय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *