दिल्ली में प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी: राजनाथ सिंह

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के सागरपुर इलाके में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इंद्रप्रस्थ पार्क का उद्घाटन किया। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने एक स्कूल और योगा सेन्टर का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दक्षिणी दिल्ली निगम निगम के मेयर मुकेश सूर्यान समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने के साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान पर कितना आग्रह किया था। उसके पीछे सोच यही थी कि हमारा भारत स्वस्थ भारत होना चाहिए।
बता दें कि दिल्ली में अगले महीने निगम चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। निगम की सत्ता में भाजपा काबिज है। तीनों निगमों में भाजपा के मेयर हैं। ऐसे में भाजपा के सामने अपना किला बचाने की चुनौती थी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए लगातार पार्टी को मजबूत कर करे हैं। इसी क्रम में कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में अभी हाल में ही शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *