छात्राओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

Spread the love

नई टिहरी। जीआईसी छपराधार में लड़कियों की आकांक्षाओं और आशाओं के अनुरूप युवती एनजीओ के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनजीओ सदस्यों ने स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी पैड सतर्कता से उपलब्ध कराए। इस मौके पर एनजीओ की संस्थापक योगिता मल ने छात्राओं से जागरूक रहने की अपील कर स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बताया गया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सजगता बरतनी चाहिए। इस मौके पर एनजीओ सदस्यों ने मास्क और सेनेटाइजर भी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए और कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। विद्यालय में प्रत्येक माह सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी भी ली। बताया कि ग्राम नैलबागी एवं चुल्याण में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया गया है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गब्बर सिंह चौहान, अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा, त्रिलोक राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *