छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति जागरूक

Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला संगठन, षि उत्पादन एवं विपणन सहकारिता नैला बधाण व आरोग्य उत्तराखंड फूड संस्थान चिलियानौला की तरफ से सीएससी स्त्री स्वाभिमान योजना के तहत इंटर कलेज खिरखेत की छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। उत्तराखंड षि उत्पादन एवं विपणन सहकारिता की अध्यक्ष नेहा भट्ट ने बालिकाओं को माहवारी चक्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। नैला में खोली गई सेनेटरी पैड यूनिट के जरिए विभिन्न विद्यालयों में निरूशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किए जाने के साथ महिलाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। यूनिट के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की शुरूआत भी की गई है। उत्तराखंड फूड संस्थान के मनोज भट्ट ने कहा कि समिति की तरफ से विद्यालय की 50 छात्राओं को एक साल तक निरूशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य मदन मोहन महरा ने बालिका स्वास्थ्य की दिशा में समिति के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक नीरज तिवारी, सोनू आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *