खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए लगातार करें सैंपलिंगर: डीएम

Spread the love

रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ्य आहार पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूध, मसाले, तेल आदि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार के मिलावट न हो इसके लिए लगातार सैंपलिंग करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ्य आहार से ही अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव हो सकता है। व्यापार मंडलों के सहयोग से खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिये खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मेले का आयोजन किया जाए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे को निर्देश दिए कि स्कूलों, कलेजों व विश्वविद्यालय स्तर पर इट राइट इंडिया कार्यक्रम चलाया जाए। यहां जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, प्राध्यापिका खाद्य एवं पोषण विभाग ड़ अर्चना कुशवाहा, ड.अजय कुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल प्रतिनिधि सत्यवान गर्ग, राजकीय खाद्य विश्लेषक राजीव शर्मा, मनोरंजन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *